इंद्री। सालवन गांव में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का निमंत्रण देने के लिए विधायक योगेंद्र राणा ने इंद्री क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के इतिहास में स्वाभिमान, वीरता और स्वतंत्रता के प्रतीक रहे हैं। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के युवाओं को उनके विचारों से जुड़ने और उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है। समारोह में प्रदेश भर से गणमान्य अतिथि और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मौके पर ब्लॉक समिति उप प्रधान सोहन राणा, मा. बलजीत सिंह राणा, पूर्व सरपंच शिव कुमार राणा, सरपंच प्रवीण, जगदीश राणा, बिल्लू राणा, कृष्ण राणा, राकेश राणा मौजूद रहे। संवाद