करनाल। सेक्टर-13 स्थित एक एससीओ का ताला तोड़कर अंदर से इंवर्टर-बैटरी चोरी कर ली गई। रामदेव कॉलोनी निवासी संदीप गोयल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीसीआई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीनियर ब्रांच का काम करता है। चार सितंबर को उनके ऑफिस की सीढ़ियों का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने बैटरी व इंवर्टर चोरी कर लिया। जब वे सुबह साढ़े नौ बजे ऑफिस पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने टॉप फ्लोर के स्टोर रूम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की थी लेकिन यह ताला नहीं टूटा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद