असंध। जेडी इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में चार साहिबजादों की याद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सेवा, करुणा और सामाजिक संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें समानता, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया गया। चेयरमैन एसके भारद्वाज ने कहा कि चार साहिबजादों का बलिदान मानव इतिहास में अद्वितीय है, जिसने सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को साहिबजादों के बलिदान को याद रखना चाहिए। संवाद