तरावड़ी। व्यापार एक्सप्रेस की ओर से स्थानीय अनाज मंडी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल राइस मशीनरी एक्सपो फूड इंडिया व्यापार मेले का शुक्रवार को आगाज हो गया। इसका शुभारंभ शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कई आधुनिक मशीनरियां प्रदर्शित की गईं। इस मेले में सौ से ज्यादा कम्पनी भाग ले रही हैं।
शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा हरियाणा के चावल उद्योग हब के रूप में जाने जाती तरावड़ी नगरी में चावल निर्यात से जुड़ी नई तकनीक की मशीनरी का प्रदर्शन किया गया है। इससे चावल निर्माता नई मशीनरी के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे वह अपने उद्योग को आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी हर साल व्यापार मेले के लिए एक सुनिश्चित की गई जगह को चिन्हित कर व्यापार मेदा लगाने में सरकार प्रयास किया जाएगा। आयोजक तिलक राज अरोड़ा ने बताया बताया कि इस प्रदर्शनी में चावल, फोि राइस, गेहूं, ग्रेन मिलिंग, क्लीनिंग, शोर्टिंग, पेडी, ड्रायर, स्टोरेज, मेटेरियल हैंडलिंग, प्लांट तथा मशीनरी प्रदर्शित की गई है।