सनौली। एशियन रिंगबाल फेडरेशन 10 और 11 फरवरी को अंतरराष्टीय रिंगबाल चैपिंयनशिप कराएगी। यह शिगुल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल गांव भलौर में होगी। इसमें बांग्लादेश और भारत के सीनियर खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इस संबंध में एशियन रिंगबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप गिरी, हरियाणा प्रांत सचिव सतीश धीमान ने भलौर गांव में चैंपियनशिप को लेकर वीरवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि युवा व विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए।