फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने के निर्देश

Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री ग्राम सचिवों को सबो​धित करते खंड कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी काम्बोज। स्वयं
विज्ञापन
इंद्री। गेहूं फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में खंड कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कांबोज ने ग्राम सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गांवों में पराली न जलाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। हर गांव में मुनादी करवाई जाए और सरपंचों व किसानों को इसके दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले पर नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाए। बैठक में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के आधुनिक विकल्पों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें