करनाल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू गोयल ने वीरवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सीजेएम डाॅ. इरम ने बताया कि 13 मार्च को एडीआर केंद्र में प्री-लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। वहीं 14 को जिला न्यायालय के सभी अदालतों में लंबे मुकदमों के निपटारे के लिए लोक अदालत लगेगी। संवाद