फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लावारिस कुत्तों से परेशानी की रिपोर्ट देने के निर्देश

Sat, 20 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उच्च शिक्षा महानिदेशालय ने नोटिस जारी कर शहर में आवारा कुत्तों से परेशान, बच्चों को चुकानी पड़ रही कीमत विषय पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों से कार्रवाई विवरण रिपोर्ट मांगी है। संस्थानों की ओर से रिपोर्ट न देने पर उच्च शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी व एटीआर जारी कर जल्द रिपोर्ट गूगल फॉर्म के जरिये देने के निर्देश दिए। पहले भी निर्देश और रिमाइंडर पत्र जारी किए गए, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक रिपोर्ट जमा नहीं की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्देशों का समय पर पालन नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें