फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिंगानुपात बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियानके तहत जिले के बुढ़नपुर गांव में घटती लड़कियों की संख्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को लिंगानुपात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और लिंगानुपात बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच रामजुवारी ने की। कार्यक्रम में गांव पंचायत, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एएनएम अमिता ने बताया कि लिंग जांच करवाना गैर कानूनी है और ऐसा करने पर सजा का भी प्रावधान है। जैसे ही कोई महिला गर्भवती होती है तो वह नजदीकी आशा वर्कर के पास रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का एएनएम के पास जल्दी व समय पर पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

माता-पिता को लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। गांव के लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या करवाता पाया जाता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा व उसको इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुपरवाइजर रजनी ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बेटियों को जरूरत है तो सिर्फ अवसर प्रदान करने की। ग्रामीणों को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि स्वस्थ लड़की बने। इस दौरान एक केक भी काटा गया। हस्ताक्षर अभियान और पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें