करनाल। गांव हंसू माजरा में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। सीजेएम डाॅ. इरम हसन ने बताया कि नशा मुक्त हरियाणा मिशन व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता शिविरों के जरिये लोगों जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर, बाल विवाह न करने और न करवाने के लिए प्रेरित किया और शपथ दिलाई। राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी। संवाद