फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीएसपी कार्यालय के पार्कों का किया निरीक्षण

Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डीएसपी कार्यालय परिसर के पार्कों व पौधशाला का निरीक्षण करते जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा
विज्ञापन
इंद्री। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, उपायुक्त उत्तम सिंह, अतिरिक्त सिविल जज उदय प्रताप और एसडीएम अनिल यादव ने डीएसपी कार्यालय परिसर में विकसित पार्कों व पौधशाला का निरीक्षण किया। डीएसपी सतीश गौतम ने सभी अधिकारियों को परिसर का भ्रमण करवाते हुए सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने परिसर की स्वच्छता और हरियाली की सराहना करते हुए आम और रुद्राक्ष के पौधे भी रोपे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार व उपायुक्त ने कहा कि परिसर में फूलों और पौधों की कई प्रजातियां एक ही स्थान पर देखने को मिलती हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है। डीएसपी ने बताया कि यहां तैयार किए गए पौधे बड़ी संख्या में पुष्प प्रेमियों को वितरित किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें