करनाल। बागवानी विभाग पंचकूला के मिशन निदेशक डॉ. जोगेंद्र सिंह घनघस ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिले में संचालित बागवानी योजनाओं के अंतर्गत स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना आधारित योजनाओं जैसे कोल्ड स्टोरेज, सब्जी एवं फल भंडारण इकाइयों में स्थापित श्री बालाजी कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त करनाल व कुंजपुरा खाद क्षेत्रों में विस्तार योजनाओं के अंतर्गत स्थापित बागों, उनके रखरखाव, लहसुन व अन्य फसलों की खेती कर रहे किसानों के खेतों का भी निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बागवानी अधिकारी डॉ. कमला सैनी, जिला बागवानी सलाहकार जितेंद्र सिंह और अन्य मौजूद उपस्थित रहे। ब्यूरो