फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे स्टेशन पार्क का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। रेलवे स्टेशन के पास धर्मबीर कॉलोनी स्थित पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम राजेश सोनी पहुंचे। उनके साथ नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता व नगरपालिका के अधिकारी साथ रहे। उन्होंने नपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क में शहरवासियों के लिए पीने के पानी के साथ-साथ सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मंगलवार को एसडीएम राजेश सोनी पार्क का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। पार्क में पिछले कई दिनों से मार्किट कमेटी के डिस्पोजल से गंदा पानी आने के बारे में पूछताछ की। एसडीएम सोनी ने पार्क में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए। बाद में नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने हर्बल पार्क भी निरीक्षण किया ओर पार्क की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लीं। नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि शहर के पार्कों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। पार्कों में शहर के लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। पार्कों में पीने के पानी अन्य सुविधा देने के लिए अधिकारियों को एसडीएम ने निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें