नीलोखेड़ी।
गोल मार्केट स्थित एक जूस कॉर्नर से लिए गए जूस में ग्राहक ने एक सप्ताह पहले कीड़े होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मौके पर पुलिस पहुंची और नमूने लेकर दुकान को बंंद करा दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी गई है। मुख्य शिकायतकर्ता सतीश कुमार, केवल कृष्ण कुकरेजा, भाजपा नेता चमेल सिंह, संवत, बिट्टू वासन, राजेश शर्मा राकेश चौधरी, पारस बक्शी, कपिल शर्मा और काला सीकरी ने बताया कि गोल मार्केट स्थित जूस कॉर्नर पर गए थे। जूस में कीड़े मिले थे। नीलोखेड़ी पुलिस पहुंची थी। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि जूस के नमूने संबंधित विभाग की ओर से लिए गए थे। लिखित शिकायत अब की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद