असंध। शहर के सफीदों रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव खुरड़ा (कैथल) वासी पप्पी ने बताया कि उसका रिश्तेदार अदियाना (पानीपत) वासी अशोक कुमार सफीदों रोड पर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी सफीदों की तरफ से एक ट्रक आया और अशोक कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से नीचे गिर गया और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।