फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आपसी झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कालोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह किसान है। पट्टी अफ्गान निवासी सोनू उसका दोस्त है। गत 18 मार्च की रात को सोनू व उसके भूना निवासी जीजा की आपस में कहासुनी हो गई थी। वह सोनू को समझाने गया था कि वह झगड़ा न करे। इसी दौरान रणजीत ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जो उसके पेट के आर-पार निकल गया। इसके बाद सुरेश व कृष्ण ने भी उस पर हमला कर दिया। वह गाड़ी के अंदर बैठ गया। इसके बाद गाड़ी को भी तोड़ना शुरू कर दिया। उसे बाद में पता चला कि रणजीत ने हरसौला निवासी रविंद्र को भी चाकू मारा है। वह गाड़ी स्टार्ट कर वहां से किसी तरह निकला और अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रणजीत, सुरेश, कृष्ण व अमन के खिलाफ शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें