फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीसीओएस के कारणों और बचाव की दी जानकारी

Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ ने पीसीओएस प्रबंधन व सामान्य स्वच्छता जागरूकता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। इसमें ग्लोबल क्रेडल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा ने छात्राओं को पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारणों, लक्षणों, प्रभावों और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि असंतुलित आहार, तनावपूर्ण जीवनशैली और व्यायाम की कमी इस समस्या के मुख्य कारण हो सकते हैं। इसलिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित योग, व्यायाम करे। कार्यक्रम रेड रिबन व रेड क्रॉस समिति के सहयोग से आयोजित हुआ। डॉ. दुर्गेश, डॉ. निशा, अंकिता, श्रुति, डॉ. गुरलीन, डॉ. पूजा चावला आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें