करनाल। नीलोखेड़ी स्थित हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में बुधवार को एसएनए स्पर्श प्रणाली विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न डिजिटल प्रणालियों और पोर्टलों के जरिये भ्रष्टाचार विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पंचकूला से साइबर ट्रेजरी कार्यकारी जयप्रकाश और चंडीगढ़ के ग्रामीण विकास विभाग से लेखा अधिकारी सुधीर शंकर ने प्रतिभागियों को एसएनए स्पर्श पोर्टल के संचालन, लेखा प्रणाली, भुगतान प्रक्रिया और डिजिटल निगरानी व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही, डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद