फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राओं को एनीमिया और पोषण के बारे में दी जानकारी

Tue, 30 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घराैंडा। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमओ डाॅ. अर्चना ने छात्राओं को एनीमिया और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं के एचबी, बीपी और ब्लड शुगर की जांच की। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. गीता, डाॅ. रेखा जांगडा, डाॅ. ममतेश, उप प्राचार्य गुरनाम सिंह और डाॅ. देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें