माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अपना कॅरिअर पथ तैयार करना, बायोडाटा, साक्षात्कार में महारत हासिल करने जैसे विषय को लेकर बुधवार को महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से एक व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में 70 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। एसडी कॉलेज अंबाला कैंट से पहुंचीं सहायक प्रोफेसर डॉ. दिव्या जैन ने छात्राओं को उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए बायोडाटा बनाना, इंटरव्यू देना है और कौन-कौन सी बातों का विशेष ध्यान रखना है, से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या मेजर डॉ. अनिता जून ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के इंचार्ज सहायक प्राध्यापक राजेश सोलंकी ने कहा कि अनुशासन में रह कर ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैंं। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।