फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोड सेफ्टी और ट्रैफिक साइन की दी जानकारी

Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के तहत जिला रेडक्रॉस भवन में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षणार्थी को रोड सेफ्टी और ट्रैफिक साइन के बारे में जानकारी प्रदान करें, ताकि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड, रेड लाइट क्रॉसिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव करने से होती हैं। साथ ही 330 युवा रेडक्रॉस से प्राप्त फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग व सीपीआर की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें