फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग प्रक्रिया की दी जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ जीएसटी अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सहयोग और वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ई-फाइलिंग ऑफ इनकम टैक्स रिटर्न विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। करनाल-पानीपत चैप्टर ऑफ काॅस्ट अकाउंटेंट्स की सचिव सीएमए डॉ. रेखा ने विद्यार्थियों को आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग प्रक्रिया, आईटीआर फार्म का चयन और टैक्स रिटर्न फाइल करते समय होने वाली त्रुटियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. चेष्टा अरोड़ा ने और मंच संचालन प्रो. डॉ. अल्का ने किया। प्राचार्य डाॅ. चुहड़ सिंह, प्रो. चेष्टा, प्रो. अल्का, प्रो. मनप्रीत, प्रो. भावना आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें