करनाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 नवंबर को हुई बैठक में जारी निर्देशों के बाद बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी करनाल की पांच माल रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने वोट रक्षक एप को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पहले स्वयं ऐप की प्रक्रिया को समझें और इसके बाद अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भी इसकी जानकारी दें। ब्यूरो