कार्यक्रम मेसिभी किो शपथ दिलवाती सीजेएम डॉ. इरम हसन। सूचना विभाग
करनाल। मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित तीन दिवसीय जागरूकता शिविर के दूसरे दिन वीरवार को सीजेएम डॉ. इरम हसन सदन पहुंची। जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उन्हें उनके अधिकारों बारे जानकारी दी। इसके बाद सीजेएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसी कड़ी में पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने आंबेडकर चौक पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को नशा करके वाहन चलाने के नुकसानों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोशन लाल व टीम ने चालान ड्राइव का आयोजन किया। संवाद