मूनक। गांव गगसीना में बुधवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बागवानी विभाग ने किसानों को बाग, सब्जी, बांस तार, मशरूम व मधुमक्खी पालन पर मिलने वाले अनुदानों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही किसानों को 20 रुपये प्रति किट की दर से 10 प्रकार की सब्जी बीज किट वितरित की गई। कृषि विभाग ने किसानों को पराली न जलाने, डायरेक्ट सीड सोइंग तकनीक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, पशुपालन विभाग ने किसानों को पशुधन संबंधी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद