फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धरने पर पहुंचे इंद्री के किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
सर्विस लेन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
विज्ञापन
करनाल/इंद्री। गांव शेखपुरा-सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 48वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन इंद्री ब्लॉक के किसान धरने में शामिल हुए। धरनास्थल पर पहुंचे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने स्पष्ट कर दिया कि अब यह आंदोलन केवल एक गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे जिले का जनआंदोलन बनता जा रहा है। धरने की अध्यक्षता दिलावर सिंह डबकोली ने की। किसान नेता नेकी राम गढ़ी बीरबल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्विस लेन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता सतबीर सिंह, टोनी शर्मा, रामकिशन, जगमाल सिंह, संजीव कुमार, नरेश कलसोरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें