फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों के हर मंसूबे पर फेरा पानी : रमेश चंद

विज्ञापन
135....डीएवी पब्लिक स्कूल निगदू में बच्चों को संदेश देते अध्यापक रमेश चन्द।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निगदू। माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यापक रमेश चंद ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार पूरी दुनिया ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना का पराक्रम देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों के हर मंसूबे पर पानी फेरा। इसके लिए हम अपनी सेना के उन सभी जाबाज सिपाहियों को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपनी जान हथेली पर लेकर दुश्मन के 10 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और सुरक्षित अपने घर पहुंचे। अंत में सभी बच्चों ने प्रांगण में वंदे मातरम, जय हिंद, जय हिंद की सेना के नारे लगाए और उन सभी जवानों और सिपाहियों को सलामी दी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें