फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तरावड़ी। बारिश के मौसम के कारण शहर में आंखों के संक्रमण से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आंखों के अस्पताल मानव सेवा दल में रोजाना 100 से 150 आई फ्लू के मरीज आंखों की जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में रोगियों की भीड़ लगी हुई है। इसमें बड़े, बूढ़े, बच्चे व महिलाएं भी आई फ्लू से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

मानव सेवा दल के डॉ. मानव चौहान का कहना है यह बीमारी छुआछूत की है। इसका वायरस दूसरे व्यक्ति के संपर्क में बहुत जल्दी आता है। इसलिए आई फ्लू रोगी से को अपनी दूरी बनाकर रखें। जितना भी हो सके रोगी अपने परिवार में उचित दूरी बनाकर रखें। समय रहते आंखों का चेकअप करवाएं और इसके बचाव के लिए समय-समय पर आंखों को ताजे पानी से धोएं और डॉक्टर की सलाह से कोई आई ड्रॉप का प्रयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें