निसिंग। प्रजापत धर्मशाला में शुक्रवार को नगर में एक करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बताया कि नगर में सड़क, गली, नाले और प्रजापत धर्मशाला के हाल की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हलका की जनता को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में दी जाएगी, जिसमें निसिंग उप तहसील को जल्द ही तहसील का दर्जा दिलाया जाएंगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोमी सिंगला, मंडल अध्यक्ष मनसा सिंह, राजेंद्र भांबड़ी, नरेंद्र राणा व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद