फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बल्ला गांव में ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर डंडों से हमला कर दिया। नवविवाहिता की शादी को पांच महीने हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव बल्ला निवासी नवविवाहिता पूजा ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद उसका पति घर से बिना बताए कहीं चला गया था जो वापस आ गया। इसके बाद उसके पति व ससुराल पक्ष ने उसे कुछ दिनों के लिए किराए के मकान में रखा फिर मायके भेज दिया। लंबे समय से वह मायके में रह रही है। वह अपने पति से रोज पूछती है कि उसे कब लेने आओगे लेकिन वह कोई जवाब नहीं देता। इसके बाद वह 21 जुलाई को अपनी ससुराल बल्ला पहुंची तो उसकी सास, जेठानी ने कहा तू कैसे घर आ गई। पति बोला कि वह कल उसे लेने आएगा, आज अपने घर वापस चली जा। इसके बाद एक अगस्त को वह अपने परिवार के साथ ससुराल गई तो उसके पति व जेठ, सास आदि ने हमला कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें