फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी खजूर में रुकवाया बाल विवाह

Tue, 15 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी सविता राणा द्वारा बाल विवाह रुकवाया गया। राणा ने बताया कि दूरभाष से बाल विवाह से संबंधित एक सूचना मिली थी। जिला के गांव गढ़ी खजुर निवासी गुलशन पुत्र जीवन लाल अपनी नाबालिग लड़की का विवाह 13 दिसंबर को करने जा रहा था। शिकायत मिलने पर सविता राणा की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, जिसमें लड़की की आयु 15 वर्ष 10 माह पाई गई, जिससे उसका बाल विवाह होने की पुष्टि हुई। इस अवसर पर सविता राणा ने लड़की के परिजनों को बाल विवाह कानून के बारे में परामर्श दिया। इसे मानते हुए परिजनों ने कहा कि वह लड़की की नाबालिग अवस्था में शादी नहीं करेंगे। संबंधित परिवार को माननीय न्यायाधीश मोहम्मद सगीर जेएमआईसी के न्यायालय में पेश किया गया और वहां से इंजक्शन ऑर्डर प्राप्त करके बाल विवाह रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें