प्रमुख नागरिक गोष्ठी में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक। संघ
करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अंतर्गत रविवार को सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 250 प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। संघ के उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर दास व राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत सेवा प्रमुख पदमेश मुख्य वक्ता रहे। रेड क्रॉस, हरियाणा के राज्य सचिव डॉ. सुनील कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रामेश्वर दास ने कहा संघ ने देश में आई हर विपत्ति के समय त्याग और समर्पण से कार्य किया हैं। पदमेश ने संघ के शताब्दी वर्ष में किए जाने वाले पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, सूचना ब्यूरो से सेवानिवृत जीवन कुमार, ग्रुप कैप्टेन प्रमोद सिंह, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो