पूर्व सीएम ने प्रेमनगर में मतदान करने के साथ जताया जीत का भरोसा, बोले-लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल शनिवार सुबह सात बजे प्रेमनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपने बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले मतदान किया। फिर बाहर निकलकर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान करना मतदाता का अधिकार है। बाद में उन्होंने एक बार फिर पत्रकारों से बात की, जिसमें अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने करीब 15 बूथों का निरीक्षण किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा की टेबल पर लोग उत्साहपूर्वक पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही अपनी सरकार तय करती है।