करनाल। थाना घरौंडा की पुलिस टीम ने सूचना पर अवैध शराब बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मलिकपुर रोड घरौंडा से आरोपी सत्यवान निवासी वार्ड नंबर-14, घरौंडा को नौ बोतल देसी शराब व भट्ठा कॉलोनी घरौंडा से आरोपी बृजपाल निवासी वार्ड नंबर 01, घरौंडा को आठ बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बारे में दोनों आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद