अवैध निर्माण को थोडता पीला पंजा । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। भादसों गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। कई पक्के और कच्चे ढांचे तोड़े। पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
बताया कि दुकानदारों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे। प्रशासन ने सर्वे कराकर सीमांकन करवाया। कब्जाधारियों को नोटिस दिए। नोटिस अवधि पूरी होने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए, जिस पर बुधवार को कार्रवाई की गई। दुकानों के आगे बने शेड, चबूतरे, दीवारें व टिन शेड तोड़े गए। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाई गई सीढ़ियां और रैंप भी हटाए गए। संवाद