दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित कथा में उपस्थित श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सेक्टर-13 पार्ट टू एन्क्लेव स्थित श्री राधा कृष्ण वाटिका में चल रही श्रीकृष्ण कथा में साध्वी दिवेशा भारती ने कहा कि यदि संस्कार हैं तो संस्कृति है, मानव हैं, समाज है। हमें अपनी संस्कृति के साथ हमेशा जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कथा सुननी चाहिए और प्रभु का सुमिरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी एक इंसान पथभ्रष्ट हो जाता है, उसके भीतर की मानवता खत्म हो जाती है, तो परमात्मा धरा पर आते हैं और एक इंसान को अध्यात्म से अवगत करा एक सुदृढ़ समाज की स्थापना करते हैं। संवाद