फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन विधेयक वापस नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन : सिंहमार

Tue, 07 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। रिटायर्ड कर्मचारी संघ इंद्री की सोमवार को मटक माजरी पंचायत घर में मासिक बैठक हुई। कर्मचारी नेता जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार ने बताया कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है यह सरकार की कोई खैरात नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि वे बुढ़ापे में अपना इलाज करवा सकें। पेंशन विधेयक को वापस ले, वरना वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पंजाब सरकार की तर्ज पर हरियाणा के कर्मचारियों को भी पेंशन में वृद्धि मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान बलवान सिंह, सचिव प्रेम पाल, मेहर सिंह, धर्मसिंह, पृथ्वी सिंह, गुरबाज सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें