बैठक में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्वयं
करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग के लिए गांव सोहाना के पास किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। भाकियू के प्रदेश संगठन श्याम सिंह मान ने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से कहा कि यदि जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो किसान आर-पार का आंदोलन करेंगे। उन्हाेंने कहा कि लगातार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन की ओर से समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। आंदोलन की विस्तृत रिपोर्ट भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को दिल्ली बैठक में जो निर्णय होगा, उसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान सतीश कुमार रिंडल, कृष्ण चंद नंबरदार, राजेंद्र कुमार, बिट्टू सांगवान, महिंद्र सिंह मंढाण, सुरेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो