फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह नवंबर तक मांगे पूरी नहीं की तो होगा घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को एचएसवीपी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकुला को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। राज्य उप प्रधान बलबीर ने कहा कि अगर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो छह नवंबर को मुख्य प्रशासक पंचकूला के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सुबह सर्कल प्रधान सेवा राम बड़सर की अध्यक्षता व सर्कल सचिव सुभाष शर्मा के संचालन में गेट मीटिंग की, जिसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जगाधरी, पानीपत व करनाल जिला के पदाधिकारी भी शामिल रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारी जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है उन्हें जॉब सिक्योरिटी दी जाए। टेक्निकल पदों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को टेक्नीकल स्केल दिया जाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से नगर निगम के अधीन किए गए सामुदायिक केंद्रों में एचएसवीपी कर्मचारियों को बच्चों की शादी व अन्य कार्यक्रमों की बुकिंग धन राशि में छूट दी जाए। इस अवसर पर धर्मपाल, सुभाष चंद्र सर्कल उप प्रधान , इस्म सिंह, लोक सिंह, राजकुमार, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, ईशम, रमेश वर्मा, गुरविंदर सिंह, सतपाल सिंह व गुरमेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें