पॉलिथीन के प्रयोग ना करने की बैठक मे कर्मचारियों को निर्देश देते कमेटी सचिव अजित कुमार। संवाद
तरावड़ी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को सचिव अजीत कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर को स्वच्छ बनाए रखने और सिंगल यूल प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई। नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने दुकानदारों से अपील की कि वे पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें और स्वच्छता अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। पंजाबी मार्केट तरावड़ी के प्रधान भीमसेन सचदेवा ने प्रशासन से आग्रह किया कि पंजाबी मार्केट में कूड़ा उठाने के लिए सुबह 10 बजे तक सफाई कर्मचारियों को भेजा जाए। इस अवसर पर नगर पालिका सफाई सुपरवाइजर जोन लाल, सफाई दरोगा विक्रम कुमार, मोटिवेटर रजवंती आदि मौजूद रहे। संवाद