फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है तो हो सकती है मिलीभगत : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है तो हो सकती है मिलीभगत : मनोहर लाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन शिकायतें सुनने के दौरान कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि कबूतरबाजी के मामले में पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। उसने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने का भी आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एसपी मोहित हांडा को बुलाकर कहा कि वह मामले को देखें और पीड़ित की एफआईआर दर्ज कराएं। यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है तो कहीं न कहीं मिलीभगत हो सकती है।
शहर के एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने केंद्रीय मंत्री से लीवर ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि इसमें 12-13 लाख का खर्च डॉक्टर बता रहे हैं, इतने पैसे उसके पास नहीं है, केंद्रीय मंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर के नरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि अमृतपुर, कैरवाली आदि कुछ गांवों के किसानों की 16660 बीघा जमीन है, जिसमें 300 किसानों की जमाबंदी नहीं मिल रही है। असंध के अंजू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पिछले 22 जून को सड़क हादसे में उसके इकलौते बेटे की मृत्यु हो गई थी, लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। दर्ज एफआईआर भी दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को एफआईआर पर कार्रवाई कराने के निर्देश एसपी को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें