फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल नहीं निकला, तो 8 को करेंगे पैदल मार्च : पीजीआई कर्मचारी

Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। रोहतक पीजीआई के 22 अनुबंध कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें मांग उठाई गई है कि पीजीआई में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़ा जाए। इस पर हाईकोर्ट ने रोहतक पीजीआई को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है कि अब तक संबंधित कर्मचारियों का डाटा निगम पोर्टल पर क्यों नहीं डाला गया। वहीं, जिले में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि समस्या का हल नहीं निकला, तो 8 दिसंबर को करनाल से चंडीगढ़ तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। कर्मचारियों का जिला सचिवालय के सामने धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। धरने में सचिन, सतीश, परीक्षित, राकेश, सतपाल, वजीर और मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें