फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईलेट्स छात्र ने तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण पार्क में 13 जून को 8-10 युवकों ने की थी मारपीटसंवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। झगड़े के बाद समझौता कराने के बहाने बुलाकर आईलेट्स छात्र की कर्ण पार्क में पीटकर हत्या कर दी गई। गत 13 जून को छात्र को लाठी-डंडों से पीटने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए थे। दोस्त ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 8-10 आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मधुबन थाना क्षेत्र के बड़ौता गांव के रहने वाले नरेंद्र (18) दयाल सिंह कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की सुबह करीब 10 बजे नरेंद्र घर से निकला था। बाद में वह अपने दोस्तों के साथ कर्ण पार्क में चला गया था। काफी देर बार भी घर नहीं लौटने पर मां कृष्णा देवी ने बेटे नरेंद्र को कॉल की।
विज्ञापन

उसने कॉल रिसीव नहीं की। लगातार कॉल करने पर सेक्टर-6 निवासी नरेंद्र के दोस्त रिंकू ने कॉल उठाई। उसने बताया कि नरेंद्र का कुछ लड़कों के साथ कर्ण पार्क में झगड़ा हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। उसने नरेंद्र को निजली अस्पताल में भर्ती कराया है। करीब 8-10 युवकों ने नरेंद्र को लाठी-डंडों से पीटा था।
हालत में सुधार न होने पर उसे कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। यहां भी जब छात्र की हालत में सुधार नहीं हुआ तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर वीरवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी और छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बाक्स
इकलाैता बेटा था नरेंद्र
परिवार में नरेंद्र इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। परिवार में सभी का छात्र चहेता था। वह विदेश जाने के लिए तैयारी में जुटा था। परिवार का भी सपना था कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करें, जिसके लिए छात्र आइलेट्स कर रहा था। परिवार बेटे को विदेश भेजने के सपने संजोए था, मगर क्या पता था कि अनहोनी हो जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन:
परिजनों की शिकायत के आधार पर 8-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - ललित कुमार, इंस्पेक्टर, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें