तरावड़ी। श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम 27 अगस्त से 1 सितंबर तक मनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार और मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रमोद बंसल और प्रधान विनीत बंसल ने मंगलवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक करके मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। शोभायात्रा 30 अगस्त को शाम 4 बजे नगर खेड़ा के बाजार से होते हुए खाटू धाम तक भव्य निशान यात्रा निकली जाएगी। इसमें शहर के हजारों लोग अपनी हिस्सेदारी करेंगे। एक सितंबर को विशाल कीर्तन होगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल खाटू श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे और इसी दिन श्याम रसोई में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। मौके पर संस्था अध्यक्ष विनीत बंसल, अशोक बंसल, नितेश मंगल, चुनीत बंसल, विनय गर्ग व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद