कीर्तन में अतिथि को सम्मानित करते श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य। संवाद
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्री श्याम फाल्गुन मेले में बुधवार को भी कीर्तन हुआ। सपना सूफी ने ‘मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा’ भजन प्रस्तुत किया। कलाकार गौरव शान ने ‘राधा नाम की लगाई फुलकारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां’ भजन गाया। पंडित दीपक पांडे ने डाॅ. दिनेश गोयल, डाॅ. विभा गोयल, संदीप गुप्ता, संगीता रानी, दिवांश, अंश गुप्ता आदि को पूजा कराई। संवाद