फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगा है मैंने बाबा से वरदान एक ही...

Thu, 19 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जैन अराधना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते पयूष मूनि महाराज। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। घंटाकर्ण महावीर तीर्थ स्थान इंद्री रोड़ पर श्री घंटाकर्ण महावीर देवता के विशेष कृपा दिवस कृष्ण चौदस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुनि संयमेश ने मांगा है मैंने बाबा से वरदान एक ही, तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी भजन गाया। मुनि अभिनव ने जिस पर बाबा का हाथ हो, वह पार हो गया आया शरण जो आपकी उद्धार हो गया भजन गाया। महक जैन ने क्यों मैं पढ़ाऊ कुंडली, क्यों मैं दिखाउ हाथ, सब कुछ अच्छा होगा दादा जब तुम हो मेरे साथ भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। साध्वी जागृति, पुष्पा गोयल, सरोज जैन, पवन जैन ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया। जिला सत्र न्यायाधीश नूंह डाॅ. सुशील गर्ग, तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक संजय गुप्ता और वरिष्ठ राजनेता रणजीत सिंह चौटाला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें