श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
करनाल। मैं रोऊ सू रंग महल में मेरे नहीं हुई संतान रानी सुनीति ने रागिनी से नारद जी को अपनी सारी बात बताई। श्री रामलीला मैदान में आयोजित सांग में नरूखेड़ी के सांगी सतपाल कश्यप और साथी कलाकारों ने राजा उत्तानपाद के किस्से का मंचन किया। सांगी सतपाल ने कहा कि अवधपुरी शहर में संभुमन राज किया करते थे, जिनका पुत्र था उत्तानपाद। उत्तानपाद की पत्नी का नाम सुनीति था। उन्हें कोई संतान न होने पर नारद जी रानी सुनीति को राजा की दूसरी शादी करवाने की सलाह देते हैं। रानी अपनी बहन सुरुचि के साथ अपने पति का विवाह करवा देती है। समय बीतने पर दोनों रानियों को पुत्र की प्राप्ति होती हैं। मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल, महासचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान राजन गर्ग, उपप्रधान प्रभात गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रबंधक विनोद भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद