करनाल। गढ़ी जाटान गांव में पति पत्नी को दवा दिलाने लाडवा शहर गया था। इस दौरान एक घंटे के अंदर चोर उसके घर से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह 11 बजे से 12 बजे के बीच पत्नी को दवा दिलाने लाडवा गया था। इस दौरान उसके घर में चोर घुस गया और सारे गहने व पांच हजार रुपये चोरी कर ले गया। गहने करीब 10 तोले थे। संवाद