फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झगड़े में पति ने पत्नी पर ताना कट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जनकपुरी कॉलोनी में पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पर देसी कट्टा तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सहदमा थाना डिवाई जिला बुलंदशहर यूपी निवासी ऊषा देवी ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह करनाल की जनकपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसकी पति महेश चंद के साथ 16 मार्च को कहासुनी हो गई। उसी दौरान उनके साथ रहने वाला पड़ोसी बॉबी वहां पर आ गया। जिसके बाद पति ने देसी कट्टा निकालकर उस पर तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद बॉबी ने मौका पाकर एक डंडा पति के हाथ पर मारा। जिससे कट्टा पति के हाथ से छुटकर गिर गया। नीचे गिरते ही देसी कट्टा खुल गया और उसमें से एक गोली नीचे निकल गई। उसके बाद पति फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को फोन किया और उन्हें यह कट्टा व गोली सौंप दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें