सग्गा चोचड़ा रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी मामूली रूप से घायल है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। थाना तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सौंकड़ा डेरा के रहने वाले बलजीत और उसकी पत्नी रितू खेत से मजदूरी करके जब पैदल घर लौट रहे थे रास्ते में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी रितु घायल हो गई। पुलिस ने मृतक बलजीत के पिता जगतार सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।